मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पटना में आयोजित तीसरी बिहार राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पटना सेंट्रल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में ओम स्केटिंग अकादमी और यूथ स्पीड स्केटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 11 पदक अपने नाम किए। इसमें एक स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।12 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 1000 मीटर स्पर्धा में सूरज कुमार शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं, जाह्नवी शर्मा, नित्यान्त सिंह, अनिष्का, हर्षित राज और एश्ले गुप्ता ने रजत पदक हासिल किए। अनिष्का ने दो स्पर्धाओं में रजत पदक जीते। यह भी पढ़ें- Palamu News: डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में पलामू के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक कांस्य पदक जीतने वालों में सान्वी पटेल...