Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के वासुदेव सिंह को रणजी टीम में मिली जगह
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से रणजी ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ मुकाबले के लिए घोषित 16 सदस्यीय सीनियर टीम में मुजफ्फरपुर के वासुदेव सिंह को जगह मिली है। कन्हौली निवासी देवेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र वासुदेव के चयन से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी है। जिला क्रिकेट संघ की सचिव रचना शर्मा, पूर्व सचिव रविशंकर उर्फ बब्बू शर्मा और अंशु वर्मा ने वासुदेव के चयन को मुजफ्फरपुर के लिए गौरव की बात बताया। उन्होंने कहा कि वासुदेव अंडर-23 क्रिकेट खेल चुके हैं। अब रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर टीम में चयन उनके क्रिकेट करियर की बड़ी उपलब्धि है। बीसीए की ओर से जारी सूची के अनुसार, टीम की कमान मंगल महरौर को सौंपी गई है, जबकि सकिबुल गनी उपकप्तान होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.