मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में सिकंदरपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रथम बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का गुरुवार को आगाज हुआ। अंडर-11 बालिका वर्ग में निलांजना शर्मा (मुजफ्फरपुर) और उत्कर्ष रिगन (मधेपुरा) ने खिताब जीता। निलांजना ने फाइनल में वैष्णवी कुमारी (पटना) को 3-0 से हराया। बालक अंडर-11 में उत्कर्ष रिगन (मधेपुरा) ने शिवम कुमार (पटना) को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया。

सेमीफाइनल मुकाबले बालिका अंडर-11 के सेमीफाइनल में वैष्णवी कुमारी (पटना) ने अराध्या (मधेपुरा) को 3-0 से हराया। बालक अंडर-11 के सेमीफाइनल में उत्कर्ष रिगन (मधेपुरा) ने अक्षत कुमार (पटना) को 3-0 से हराया। दूसरे एसएफ में शिवम कुमार (पटना) ने सार्थक कुमार (पटना) को 3-0 से हराया।

उद्घाट...