Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर आने वाली ट्रेनें घंटों लेट, बारिश में परेशान रहे यात्री
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर आने वाली कई ट्रेनें शुक्रवार को घंटों देरी से पहुंचीं। सबसे अधिक 05558 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रक्सौल स्पेशल करीब 10 घंटे छह मिनट की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। वहीं, 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस करीब चार घंटे 34 मिनट देर से चली। इस ट्रेन को मोकामा ब्रिज पर चल रहे कार्य के कारण री-शेड्यूल किया गया था।इसके अलावा, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस करीब एक घंटे 57 मिनट, 15227 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस एक घंटे 29 मिनट और 55121 समस्तीपुर-सीवान पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटे सात मिनट देरी से पहुंची। ट्रेनों के लगातार विलंब से जंक्शन पर यात्री बारिश के बीच ट्रेनों के इंतजार में घंटों प्लेटफॉर्म पर बैठे रहे। स्थानीय परिचालन विभाग के अधिकारियों ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.