मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 अंतर्गत बासोकुंड गांव की दलित बस्ती में छठ पूजन सामग्री वितरण के दौरान शनिवार की शाम दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्ष के करीब पांच लोग घायल हो गए। मामले में मुख्य पार्षद समर्थक एवं हमले में गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार सहनी ने सरैया थाने में लिखित आवेदन देकर अपने साथ गए मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रूपेश कुमार सिंह एवं अन्य वार्ड पार्षदों के साथ मारपीट, जानलेवा हमला करने और नकदी व सोने की चेन छीनने का आरोप वार्ड पार्षद गौरीशंकर सिंह पर लगाया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: छठ व्रतियों के बीच जनप्रतिनिधियों ने बांटे फल और वस्त्रझड़प और लगाए गए आरोप आवेदन के अनुसार, शनिवार की शाम मुख्य पार्षद कुमारी अर्चना के प्रतिनिधि रूपेश कुमार...