मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एसआईआर और चुनाव संबंधी अन्य कथित धांधलियों को लेकर कांग्रेस की दोनों जिला इकाइयों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस की दोनों इकाइयों ने अपने जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया। मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल और पश्चिम जिलाध्यक्ष कृपाशंकर शाही के नेतृत्व में अलग-अलग निकाली गई रैली समाहरणालय धरनास्थल पहुंची। वहीं दोनों इकाइयों ने अलग-अलग सभा की। यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला को लेकर पुलिस से झड़पविरोध प्रदर्शन का उद्देश्य इससे पहले तिलक मैदान स्थित जिला कार्यालय से रैली निकाल कांग्रेस कार्यकर्ता समाहरणालय स्थित धरनास्थल पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता केंद्र की भाजपानीत सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर...