मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। थानों में मुखिया और सरपंच की ही नहीं, अब पंच और वार्ड सदस्यों की भी चलेगी। स्थानीय स्तर पर होने वाले झगड़ों को सुलझाने में थानेदार पंचों की भी राय लेंगे। पुलिस मुख्यालय ने थानेदारों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है, जिसमें जिला पार्षद, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य के अलावा पंच व वार्ड सदस्य के साथ समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया है।

सूचनाओं का दायरा बढ़ेगा अब तक किसी भी मामले में थानेदार केवल मुखिया और सरपंच से ही पूछताछ करते रहे हैं। पंच और वार्ड सदस्यों की थाने में कोई पूछ नहीं होती थी, लेकिन मुख्यालय के नए निर्देश से न केवल पंचायत प्रतिनिधियों में हाशिए पर रहने वाले...