Muzaffarpur News: मुखबिरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने कराया समझौता
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के साहिला रामपुर चौक (वार्ड-5) निवासी मुन्ना बैठा को शराब की मुखबिरी के शक में 24 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर मारपीट की गई। उसकी पत्नी गुड़ी देवी ने पति के संदिग्ध स्थिति में लापता होने की हथौड़ी थाने में शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई। शुक्रवार से बंधक बने मुन्ना बैठा को बोचहां थाना के चौमुख इलाके के एक घर से शनिवार को मुक्त कराया गया।मुक्त कराने के बाद मुन्ना को बोचहां थाना ले जाया गया। यहां पर पुलिस ने बंधक बनाने वाले आरोपितों के साथ उसका समझौता कराया। उसकी पत्नी गुड़ी देवी से थाने पर समझौते का लिखित मुचिलका बनवाया गया। बंधक से मुक्त हुए मुन्ना ने बताया है कि वह शादी समारोह में जोकर उपलब्ध कराने का काम करता है। उसे कॉल कर साटा बुक करने के लिए बुलाया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.