मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर,हिप्र। पारू थाना के छपरा आस गांव में बारिश का पानी गिरने के विवाद में इस वर्ष 17 अगस्त की रात तलवार से हमला व मिर्च पाउडर झोंक कर मो.मुर्तुजा अली को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पारू थाने की पुलिस ने चूक कर दी है। इस मामले में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा चलाने के लिए डीएम को भेजे गए आवेदन में एफआईआर की प्रति ही संलग्न करना भूल गई। इससे आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा चलाने की डीएम से स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। मुकदमा चलाने की स्वीकृति नहीं मिलने से आरोपितों के विरुद्घ दाखिल चार्जशीट को कोर्ट संज्ञान नहीं ले रहा है। डीएम ने पारू थानाध्यक्ष को एफआईआर की प्रति संलग्न करने का निर्देश दिया है।

एफआईआर की प्रति नहीं लगाने से अटकी स्वीकृति घायल मो.मुर्तुजा अली की मां जमीला बीबी ने एक सितंबर...