Muzaffarpur News: मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा विकल्प की रजवाड़ा हलीमपुर शाखा द्वारा मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई। मो. तैयब ने जनआंदोलन के साहित्यिक योद्धा प्रेमचंद विषयक सेमिनार पर मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं, महापंडित राहुल सांकृत्यायन तथा कवि धूमिल की प्रतिमा को तोड़े जाने की घटना की निंदा की गई। इस मौके पर बाबूलाल सहनी, अरुण कुशवाहा, नारायण कुमार, हरिनारायण पासवान, भूपनारायण सिंह, असगर, अविनाश, बिन्दा राम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.