Muzaffarpur News: मीनापुर से पिकअप पर लोड 1,347 लीटर शराब जब्त
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरका मानशाही गांव से पुलिस ने पिकअप पर लोड भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। सोमवार देर रात पुलिस ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। इसको बेचने की तैयारी चल रही थी। थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि पुलिस ने पिकअप पर लदे 1,347 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने पीकअप को भी जब्त कर लिया है। धंधेबाज मौके से फरार हो गया। हालांकि, उसकी पहचान कर ली गई है। मामले में जमादार पवन कुमार सिंह के बयान पर चार नामजद व अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामरी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.