Muzaffarpur News: मीनापुर विधायक पर मारपीट का आरोप, अंचलकर्मी हड़ताल पर
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंचल के उर्दू अनुवादक मो. इमरान ने मीनापुर विधायक अजय कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को अंचलाधिकारी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना से आक्रोशित सभी अंचलकर्मी कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। दूसरी ओर विधायक अजय कुमार ने मारपीट से इनकार करते हुए अनुवादक पर अवैध उगाही और अनुग्रह राशि भुगतान में मनमानी का आरोप लगाया है।
मारपीट के आरोप और दोनों पक्षों के दावे घटना मंगलवार दोपहर की है। विधायक के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि अनुग्रह राशि भुगतान के एवज में अंचलकर्मियों द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है और नहीं देने पर फाइल पेंडिंग कर दी जा रही है। इस पर उन्होंने मो. इमरान को अंचल परिसर के पास स्थित अपने कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की। वहीं मो. इम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.