मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। मीनापुर, सिवाईपट्टी और रामपुरहरि पुलिस ने शुक्रवार को आर्म्स का सत्यापन किया। सिवाइपट्टी थानेदार त्रिपुरारी कुमारी राय ने बताया कि बीडीओ संजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में 16 शस्त्रों का सत्यापन किया गया। वहीं, मीनापुर थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि सीओ की मौजूदगी में चार शस्त्र का सत्यापन किया गया। रामपुरहरि थानेदार अंजली कुमारी ने बताया कि पांच शस्त्रों का सत्यापन किया गया है। बताया कि सत्यापन का कार्य 25 जुलाई तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...