Muzaffarpur News: मीनापुर में हुई हत्या का आरोपित वैशाली से गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस ने भोज खाने के दौरान हुई हत्या के आरोपित पुरैनिया गांव के अशोक कुमार को वैशाली से सोमवार रात गिरफ्तार किया। घटना इसी साल के 26 मई की है। थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि पुरैनिया गांव में भोज खाने के दौरान मारपीट में गांव का मनोज सहनी जख्मी हो गया था। इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। उसके बड़े भाई बुधन सहनी के बयान पर मीनापुर थाने में आठ लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.