मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की तीन पंचायत रघई, तुर्की पश्चिमी और चांदपरना में मंगलवार को सहयोग शिविर लगा। रघई पंचायत में विधायक अजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों पंचायतों में सबसे अधिक रघई में 103 और सबसे कम चांदपरना में 22 आवेदन की सुनवाई हुई। तीनों पंचायत में कुल 166 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 69 आवेदन का मौके पर ही निष्पादन किया गया। रघई में राशन कार्ड के 51 और पीएचईडी के 18 आवेदनों का निष्पादन हुआ। तुर्की पश्चिमी में 41 आवेदन में 24 का निष्पादित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सहयोग शिविर में 16 आवेदन मिले, दो मामलों का मौके पर निबटारा शिविर में मुखिया संत कुमार कुशवाह, बबीता देवी व मुखिया हरिश्चंद्र सहनी मौजूद थे।...