मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। मीनापुर मध्य विद्यालय में रविवार को साक्षरता के प्रेरक कोइली निवासी देवेंद्र राम को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संस्थापक एमपी परमेश्वर को याद किया गया साथ ही साक्षरता कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रद्धांजलि सभा में ज्ञान विज्ञान समिति के जिलाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांत, बेचन राय, वीरेंद्र कुमार, गीता देवी, ज्योति देवी, संजीव कुमार, रंजू देवी, रिंकू कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...