Muzaffarpur News: मीनापुर में पंचायत परिसीमन का कार्य शुरू
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। पंचायत का नए सिरे से परिसीमन को लेकर सोमवार को बीडीओ संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कर्मियों की बैठक हुई। बीडीओ ने बताया कि प्रथम चरण में पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी और विकास मित्र को पंचायत की चौहद्दी निर्धारित कर पंचायत की भौगोलिक पहचान दर्ज करनी है। इसके लिए सभी कर्मियों को परिसीमन ऐप उपलब्ध करा दिया गया है। ऐप में तस्वीर को अपलोड कर शीघ्र प्रखंड मुख्यालय को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.