मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी थाने के हरपुर बक्स चौक और रघई पुल के बीच मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने व्यवसायी से करीब पांच लाख के आभूषण लूट लिए। तीन बाइक पर सवार आठ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आभूषण दुकानदार रघई गांव के वार्ड-11 निवासी ललन कुमार साह ने बताया है कि बनघारा बाजार पर उनकी आभूषण की दुकान है। रोज की तरह दुकान बंद कर बेटी रिमझिम कुमारी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वे हरपुर बक्स चौक से आगे बढ़े कि पीछे से तीन बाइक पर सवार आठ बदमाशों ने आगे से घेर लिया। बदमाशों ने पहले हवाई फायरिंग की और इसके बाद बेटी को पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया। बाइक की डिक्की में रखे करीब पांच लाख के जेवर लूटकर कांटी की तरफ भाग गए। बेटी का इलाज पीएचसी में करवाया। पूर्व मुखिया चंदेश्वर ...