मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर और सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में दो जगहों पर रविवार सुबह दो किशोर बागमती नदी की पुरानी धारा में डूब गए। इसमें से एक किशोर की मौत हो गई। उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे किशोर की शाम तक नदी में तलाश जारी थी।मीनापुर थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि मृत किशोर थाना क्षेत्र के रानीखैरा गांव का विजय कुमार (14) है। वह नदी की पुरानी धारा में स्नान करने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने उसके शव को नदी से निकाला। यह भी पढ़ें- Kanpur News: फोटो- नहर में डूबा 10वीं का छात्र, 21 घंटे बाद मिला शव शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वहीं, सिवाईपट्टी थाना के हरपाली गांव में बागमती ...