मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। मुस्तफागंज से गोसाईपुर टेंगराहां को जोड़ने वाली 7.15 किलोमीटर लंबी मीनापुर टेंगराहां सड़क की शीघ्र मरम्मत होगी। ग्रामीण कार्य विभाग पूर्वी के कार्यपालक अभियंता ने तत्काल मरम्मत का निर्देश दिया है। इसको लेकर छात्र नेता अरविंद यादव ने सहयोग पोर्टल पर शिकायत की थी। सड़क में गड्ढे होने की वजह से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...