मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड सभागार में बुधवार को विभिन्न पंचायतों के 15 अग्नि पीड़ितों को प्रति परिवार 12 हजार रुपये का चेक दिया गया। चेक वितरण के बाद विधायक अजय कुमार ने कहा कि अग्निकांड के प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी गई है। कहा कि ऐसे पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिया जाएगा। मौके पर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ गौतम कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी राम अयोध्या राय, जिला पार्षद हिमांशु कुमार, मुखिया वरुण कुमार और पंसस अमीत साह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...