मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर पुलिस की कस्टडी से पिस्टल के साथ गिरफ्तार आरोपित रविवार दोपहर फरार हो गया। इस दौरान थाना पर अफरातफरी मच गई। शनिवार देर शाम पुलिस ने मुस्तफागंज बाजार पर हवाई फायरिंग करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया था। फरार आरोपित अलीनेउरा निवासी मुकेश कुमार है। थानेदार के बयान पर आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। पुलिस के अनुसार लघुशंका करने के बहाने मुकेश हाजत से बाहर निकला और हथकड़ी सरका कर भाग गया। इधर, थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।गौरतलब है कि शनिवार देर शाम बाइक खड़ी करने के विवाद में मुकेश ने हवाई फायरिंग की थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाइक खड़ी करने के विवाद में फायरिंग इसके बाद स्थानीय...