मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय रबी प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरैया केवीके के वैज्ञानिक डॉ. रजनीश कुमार ने अधिक उपज के लिए पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती को अपनाने की बात कही। मिट्टी जांच कराने और जैविक विधि से खेती करने पर जोर देते हुए कृषि वैज्ञानिक ने किसानों से कीटनाशक दवाओं का न्यूनतम इस्तेमाल करने की बात कही और कृषि विभाग द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर उपपरियोजना निदेशक विनोद कुमार, बीएओ नागेंद्र कुमार, किसान शिवचंद्र प्रसाद, आत्मा के अध्यक्ष गिरजानंदन प्रसाद, कृषि समन्वयक विजय कुमार, मनोज कुमार सिंह, राजाबाबू आदि थे। यह भी पढ़ें- Gaya News: रबी महाभियान सह खेत बचाओ कार्यक्रम...