मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: बोचहां। एनएच 27 पर दहिबन चौक के समीप गुरुवार दोपहर मिनी ट्रक की ठोकर से बाइक सवार चौकीदार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चौकीदार मैठी वार्ड 15 निवासी बलदेव राय के पुत्र राजा राय को मेडिकल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि राजा राय पुलिसलाइन से कमान जमा कर घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रिपेयरिंग वर्क के कारण बने डाइवर्सन पर कोई गार्ड नहीं रहता है। कट पर डाइवर्सन बदलता रहता है। ट्रक की तेज रफ्तार व ओवरटेक पर कोई लगाम नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...