मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजकीय मध्य विद्यालय आमगोला में सोमवार को मिड डे मील खा रहे बच्चों पर छत का मलबा गिर पड़ा। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। हादसे में पांचवीं कक्षा की छात्रा आराध्या राज के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद एहतियातन सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।विद्यालय की शिक्षिकाओं के अनुसार घटना उस समय हुई, जब बच्चे मिड डे मील खा रहे थे। अचानक जर्जर छत का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद बच्चे घबरा गए और अफरातफरी की स्थिति बन गयी। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय का संचालन फिलहाल सामुदायिक भवन के दो कमरों में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जर्जर स्कूलों में टपकती छतों के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे यहां करीब 150 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। भवन की छत काफी जर्जर है। आए...