मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। पिपरा राघो मिडिल स्कूल को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने की मांग की गई है। इसको लेकर राजेपुर पंचायत की मुखिया रेणु देवी ने शिक्षा मंत्री को आवेदन दिया है। बताया कि उक्त विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है। जमीन भी काफी है तथा वहां से दूसरे उच्च विद्यालय की दूरी ज्यादा है। छात्रहित में पिपरा राघो मिडिल स्कूल को हाईस्कूल में अपग्रेड करना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...