मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठास पर महंगाई की मार पड़ने लगी है। बीते एक हफ्ते में चीनी और गुड़ का कीमत आसमान छूने लगी है। रोज-रोज कीमत में बढ़ोतरी से खुदरा बाजार पर असर दिखने लगा है। एक सप्ताह में खुदरा बाजार में चीनी का भाव 52 रुपये से 62 रुपये किलो पर पहुंच गया है। वहीं, सामान्य गुड़ 60 रुपये से 70 रुपये और अच्छी क्वालिटी के गुड़ का भाव 70 से 80 रुपये किलो पर पहुंच गया है। लगातार कीमत बढ़ने से खुदरा विक्रेता चीनी या गुड़ का स्टॉक करना बंद कर दिए हैं。 यह भी पढ़ें- चीने के दाम में रिकॉर्ड तेजी: थोक भाव Rs.5,800 तो क्या रिटेल जाएगा Rs.65 के पारकीमत बढ़ने से ग्राहक और विक्रेता पर प्रभाव माधोपुर सुस्ता के खुदरा किराना कारोबारी उमेश कुमार राज ने बताया कि एक सप्ताह में चीनी और गुड़ का भाव दस रु...