Muzaffarpur News: मिठनपुरा से मानसिक दिव्यांग किशोरी लापता
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली डीह सुंदरबाग वार्ड-41 से एक 16 वर्षीय किशोरी लापता है। वह बैजू चौधरी की पुत्री सिल्की कुमारी है। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मिठनपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, सिल्की मानसिक रूप से दिव्यांग है। इधर, मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने बताया कि लापता किशोरी की खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.