Muzaffarpur News: मिठनपुरा में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी, एफआईआर
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के प्रदीप नारायण कॉलोनी, मस्जिद चौक निवासी गौरव कुमार पांडेय के घर का ताला काटकर चोरों ने लाखों रुपये के गहनों की चोरी कर ली। इस संबंध में उसने मिठनपुरा थाना में चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। बताया कि 18 अगस्त को रामबाग निवासी उसकी मामी की मृत्यु हो गई। इसलिए उस दिन सुबह नौ से 19 अगस्त के दोपहर तीन बजे तक वह सपरिवार वहीं गया था। घर लौटने पर देखा कि घर के अंदर के गेट का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। घर से 12.5 ग्राम का सोने का हार, करीब पांच ग्राम का टीका, चार ग्राम का झुमका, दो ग्राम की एक नाक की बाली, छह ग्राम का मंगलसूत्र, पांच ग्राम की दो अंगूठी, दो ग्राम की नथुनी गायब है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: बंद घर का ताला तोड़कर जेवरात, नगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.