Muzaffarpur News: मिक्सर मशीन एचटी तार से सटी, चार मजदूर झुलसे
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिंगैला गांव में बुधवार की शाम निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई के दौरान हाइटेंशन तार में मिक्सर मशीन के सटने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इस दौरान अफरातफरी मच गई। घटना के बाद ठेकेदार व अन्य मजदूर वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मोतीपुर थाना क्षेत्र के दरिया छपरा निवासी धर्मेंद्र दास (45), पल्लू राय (40) रामपुरुगन निवासी गुलाबचंद कुमार (25) कलवारी निवासी संतोष कुमार (32) को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रातजी साह के निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर छत ढलाई का कार्य चल रहा था, जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.