मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। घोसौत गांव में बीते बुधवार को ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत मामले में शनिवार को चौकीदार अजय चौधरी के बयान पर केस दर्ज किया गया है। इसमें चालक लालबाबू प्रसाद और ट्रैक्टर मालिक को नामजद किया गया है। सिवाईपट्टी थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि घोसौत निवासी अभिषेक कुमार के तीन वर्षीय पुत्र दीप रंजन की मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...