मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता मार्क ऑन ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पत्र के साथ अनुपस्थिति विवरणी भी देना होगा। स्कूल से गायब शिक्षकों पर शिकंजा कसा गया है। बिना कागजात अपलोड किए शिक्षक अब मार्क ऑन ड्यूटी नहीं कर पाएंगे। यह भी पढ़ें- अररिया: ई-शिक्षा कोष पर फर्जी तरीके से हाजिरी बनाने के मामले में शिक्षिका निलंबितजांच में फर्जीवाड़ा जांच में जिले के दर्जनों स्कूलों का कई तरह का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। ऑनलाइन उपस्थिति बनाने के दौरान शिक्षक फोटो से फोटो ले रहे हैं। गायघाट, औराई समेत विभिन्न प्रखंड में 100 से अधिक ऐसे शिक्षक मिले हैं। इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। गुरुवार को विभिन्न डीपीओ-बीईओ के साथ समीक्षा बैठक करते हुए डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने उपस्थिति और अवकाश को लेकर यह...