मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर के अल्कापुरी मोहल्ले में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। निजी शिक्षक प्रवीण कुमार ने सदर थाने में आवेदन देकर भाभी सरिता देवी और उसके मायके के चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि पिछले कई महीनों से उनके बड़े भाई और भाभी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि एक जुलाई को भाभी ने अपने भाई और अन्य लोगों को बुलाकर बड़े भाई के साथ मारपीट की। इसकी सूचना पर जब प्रवीण कुमार घर पहुंचे और विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें सड़क पर घसीटकर पीटा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपित कई दिनों से घर में ठहरे थे और लगातार धमकी दे रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...