Muzaffarpur News: मारपीट व छेड़खानी मामले का आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के राघो मझौली गांव में घर में घुसकर मारपीट, महिला से दुर्व्यवहार, लूटपाट और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित अजय सहनी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर बोचहां थाने में केस दर्ज किया गया। इसमें बताया गया है कि नौ अक्तूबर की रात अजय अपने 10 साथियों के साथ हथियार लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और उसके ससुर से मारपीट की। विरोध करने पर महिला से दुर्व्यवहार किया गया। उसके पास से मंगलसूत्र, चेन और पांच हजार रुपये छीन लिए। पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर पति की हत्या की धमकी दी। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि अजय पूर्व में शराब तस्करी समेत अन्य मामलों में जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.