Muzaffarpur News: मारपीट में गंभीर रूप से घायल फर्नीचर व्यवसायी की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पानापुर करियात थाना क्षेत्र के श्यामपुर भोजा में आपसी विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक 37 वर्षीय सुजीत सहनी था। वह फर्नीचर व्यवसायी था। परिजनों ने बताया कि 30 जून को गांव के ही कुछ लोगों ने सुजीत को फोन कर आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाया। वहां विवाद हो गया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। गंभीर हालत में सुजीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि 26 जून को सुजीत के चचेरे भाई की शादी थी। उसी दिन बारात जाने को लेकर आरोपितों के साथ सुजीत का विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश में सुजीत के साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने मेडिकल ओपी में बयान दर्ज कराया है। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.