मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर,हिप्र। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में मानसिक रूप से अस्वस्थ और दिव्यांग बंदियों की कानूनी सेवाएं विषय पर शनिवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रार्थना प्रिया एवं जीशान अहमद ने किया। उन्होंने कहा कि मानसिक अस्वस्थता या दिव्यांगता कोई अपराध या अभिशाप नहीं है, बल्कि एक चिकित्सीय स्थिति है।उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत हर नागरिक की तरह मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को भी सम्मान और गरिमा के साथ जीने का पूरा अधिकार है। किसी भी व्यक्ति के साथ उसकी मानसिक स्थिति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शिविर में मानसिक दिव्यांगता योजन...