मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मड़वन। एक संवाददाता प्रखंड स्थित गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को बिजली विभाग के मानवबलों का जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ। इसमें विभाग के महाप्रबंधक की ओर से जारी उस पत्र का विरोध किया गया, जिसमें प्रत्येक पावर हाउस में कार्यरत दो-दो मानवबलों को हटाने का निर्देश दिया गया है। पत्र 21 अगस्त को जारी किया गया था।सम्मेलन में उपस्थित मानवबलों ने एकजुट होकर उक्त आदेश को वापस लेने की मांग की। कहा कि बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मानवबलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में कार्यरत मानवबलों को हटाने का निर्णय न केवल कर्मचारियों के समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न करेगा, बल्कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। कहा कि आदेश वापस नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। ...