Muzaffarpur News: मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर पटना में धरना देंगे न्यायमित्र
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। ग्राम कचहरी के न्यायमित्र मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर पटना में पांच से सात अक्टूबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसको लेकर सोमवार को कचहरी परिसर स्थित वकालतखाना में ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता सुनील ओझा ने की। बैठक में कहा गया कि वर्ष 2007 से ग्राम कचहरी में कार्यरत न्यायमित्र पिछले 11 वर्षों से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे हैं, लेकिन पंचायती राज विभाग ने अब तक इसपर ध्यान नहीं दिया है। बैठक में रमाशंकर राय, स्वाति कुमारी, आशुतोष चंदन, पूनम कुमारी, सरिता ओझा, प्रियंका शाही, नयनतारा, पंकज कुमार, अनामिका कुमारी सहित अन्य न्यायमित्र शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.