Muzaffarpur News: माधोपुर से भटकी बच्ची अघोरिया बाजार में मिली
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के अघोरिया बाजार के पास से सोमवार की दोपहर एक भटकती हुई बच्ची को लोगों ने काजी मोहम्मदपुर पुलिस को सुपर्द कर दिया। पूछताछ में उसकी पहचान समस्तीपुर के रहने वाले मो.सोनू की पुत्री फिरदौस फातिमा (12) के रूप में हुई। वर्तमान में वह कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के माधोपुर स्थित अपने मामा के घर पर रह रही थी। पहचान के बाद पुलिस ने मामा करीमुल्ला शेख को बुलाकर उसे बच्ची को सौंप दिया। इधर, काजी मोहम्मदपुर थानेदार चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि वह माधोपुर से भटक कर अघोरिया बाजार चली आई थी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद बच्ची को सकुशल बरामद कर मामा के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.