Muzaffarpur News: माता भगवती देवी शर्मा की सौवीं जयंती पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार की माता भगवती देवी शर्मा की सौवीं जयंती के अवसर पर बुधवार को अखाड़ाघाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों गायत्री परिजनों ने हवन यज्ञ में आहुति देकर पर्यावरण परिशोधन का संकल्प लिया। महायज्ञ के बाद अखंड गायत्री मंत्र जप का आयोजन किया गया। शाम को दीप यज्ञ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में व्यवस्थापक ललितेश्वर प्रसाद सिंह, जोन समन्वयक शशिभूषण ठाकुर, शिवानंद पाण्डेय, नितेश कुमार, दुर्गा शरण शर्मा, अखिलेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे। जिला समन्वयक ओमप्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी परिजनों का आभार जताया। यह भी पढ़ें- माताजी की 100वीं जन्म जयंती पर दीपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.