मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। माड़ीपुर रेलब्रिज का मरम्मत कार्य जारी है। पुल के सड़क किनारे लोहे का पाइप बिछाने के लिए शनिवार को खुदाई की गयी। इससे पहले यहां प्लास्टिक का पाइप लगा था। आधा से अधिक क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल से पानी निकासी नहीं होने की वजह से पुल क्षतिग्रस्त हो रहा था। बताते हैं कि पूरे पुल में करीब 100 से अधिक लोहे का पाइप लगाया जाएगा।दूसरी ओर छठी बार माड़ीपुर रेलब्रिज पर बैरियर लगाया जाएगा। शनिवार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से बैरियर लगाने के लिए गड्ढा खोदा गया। देर रात इमलीचट्टी-माड़ीपुर चौक रोड पर ट्रैफिक कम होने पर बैरियर लगाया जाएगा। बैरियर माड़ीपुर और इमली चट्टी चौक दोनों तरफ लगेगा। बैरियर लगने के बाद एक बार फिर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लग सकेगी। बैरियर ...