Muzaffarpur News: माड़ीपुर में रेल लाइन किनारे पेट्रोलिंग शुरू
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। रेलवे लाइन किनारे मोबाइल झपटमारी की वारदात में वृद्धि के बाद रेल एसएसपी बीना कुमारी के निर्देश पर गुरुवार से पुन: लाइन किनारे पुलिस की पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। रेल थाना पुलिस मुजफ्फरपुर की दो टीम अलग-अलग समय पर माड़ीपुर-बीबीगंज-गोबरसही और माड़ीपुर-ब्रह्मपुरा-बीबीगंज-दामोदरपुर रेलखंड पर सघन पेट्रोलिंग की। इस दौरान पटरी किनारे बैठे संदिग्ध पुलिस की टीम को देख भाग निकले। मालूम हो कि बुधवार को ट्रेन से गिरकर संजय सिनेमा फ्लाईओवर के पास एक युवक की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि मोबाइल छिनतई के दौरान युवक ट्रेन से गिरा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.