Muzaffarpur News: माखन चोरी में निष्कपट प्रेम का संदेश : स्वामी सच्चिदानंद
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गन्नीपुर स्थित वैष्णो माता मंदिर में चल रही भागवत कथा में कथा व्यास स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने रविवार को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बाल लीलाएं मनोरंजन नहीं, जीवन को दिशा देने वाला संदेश हैं। श्रीकृष्ण ने माखन चुराकर गोपियों के हृदय के निष्कपट प्रेम को स्वीकार किया। जहां अहंकार, छल और स्वार्थ नहीं, वहीं भगवान का वास होता है। कहा कि मां यशोदा संग उनकी लीला बताती है कि परमात्मा भी सच्चे प्रेम में बंध जाते हैं। जो धन-पद से नहीं मिलता, वह सच्ची भक्ति से मिलता है। कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: श्रीकृष्ण मानव जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक : स्वामी सच्चिदानंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.