मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। दामुचक के रहनेवाले कृष्णा प्रसाद सिंह के लिए रविवार का दिन दोहरे आघात वाला रहा। एसकेजे लॉ कॉलेज के सचिव रह चुके कृष्णा प्रसाद की पत्नी सुदामा देवी की पगड़ी की रस्म निभाई जा रही थी। इसी बीच बेंगलुरु में इलाजरत बेटे नीलेश कुमार के निधन की खबर मिली। जैसे ही यह खबर उनके घर पर मौजूद परिजनों और शुभचिंतकों को मिली, पहले से ही दुखी वे लोग इस खबर से हतप्रभ रह गए। नीलेश कुमार पिछले कुछ समय से लंग्स की बीमारी से जूझ रहे थे। अभी कुछ दिनों पहले ही बेंगलुरु में लंग्स का सफल प्रत्यारोपण हुआ था। यह भी पढ़ें- डॉ. बीएन झा के निधन पर शोकसभापरिवार की प्रतिक्रिया इस संबंध में पारिवारिक मित्र पीएन सिंह आजाद ने बताया कि इसके पूर्व बेटे की बीमारी की खबर सुन सदमे से सुदामा देवी का निधन हो गया था। उनके एकाद...