मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्थित मंदिर में मां अन्नपूर्णा माता एवं ढांढण सती दादी का सिंधारा कार्यक्रम शुक्रवार शाम हुआ। इसमें संस्था के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान मां अन्नपूर्णा माता एवं ढांढण सती दादी का सिंधारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। मौके पर ममता भरतिया, चंदा भरतिया, राखी चौधरी, कांता भरतिया, कैलाश नाथ भरतिया, श्याम भरतिया, आयुष चौधरी आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पर्यवेक्षण गृह में रुद्र पूजा का हुआ आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...