मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने मंगलवार को पदयात्रा निकाली। 2011 से पहले के शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग समेत अन्य मुद्दों को लेकर शिक्षक सड़क पर उतरे। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल शिक्षक शिक्षा बचाओ-देश बचाओ के नारे लगाते चल रहे थे। यह भी पढ़ें- लखीसराय: शिक्षा बचाओ- देश बचाओ पदयात्रा में शिक्षकों ने बुलंद की आवाजशिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा पदयात्रा कंपनीबाग, जूरनछपरा, सरकारी बस स्टैंड होते हुए शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर पहुंची और यहां सभा में तब्दील हो गई। जिला सचिव पवन कुमार ने कहा कि वर्तमान में शैक्षणिक और शिक्षकों की समस्या के कारण शिक्षा व्यवस्था से गरीब बच्चे दूर हो रहे हैं। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं में सबसे प्रमुख 2011...