Muzaffarpur News: महिला स्वास्थ्य कर्मी का पर्स झपटा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर में महिला स्वास्थ्य कर्मी अंजलि कुमारी का बाइकर्स गैंग ने पर्स झपटकर फरार हो गया। पीड़िता ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अंजली सकरा थाना क्षेत्र के मुराहर लोचनपुर वार्ड 09 की स्थायी निवासी हैं। वह मुस्तफापुर स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हैं। पुलिस को बताया है कि बीते नौ अक्तूबर की दोपहर 2 बजे स्वास्थ्य केंद्र से लौट रही थी। संगम घाट चौक से आगे और पेट्रोल पंप के बीच में पीछे से तेज रफ्तार में आए बाइक सवार बदमाशों ने पर्स झपट लिया। बदमाश शनि मंदिर की तरफ भाग निकले। पर्स में 8400 रुपये, एक मोबाइल, बैंक का पासबुक और जरूरी कागजात थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.