Muzaffarpur News: महिला से पर्स झपटकर भाग रहे तीन शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। एनएच-27 पर गुरुवार की शाम बाइक सवार महिला से पर्स झपट कर भाग रहे तीन शातिरों को ग्रामीणों ने खदेड़कर दबोच लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। धरे गए आरोपितों में जारंगडीह निवासी राजा कुमार, जारंग टेकुना निवासी राहुल कुमार व मोहम्मदपुर सूरा निवासी प्रिंस कुमार शामिल हैं। मामले को लेकर रिंकू देवी ने गुरुवार रात गायघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि जारंग हाईस्कूल चौक के पास गुरुवार की शाम जारंग टोक निवासी रिंकू देवी अपने भांजे के साथ बाइक से घर जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए शातिरों ने रिंकू देवी का पर्स झपट लिया। वारदात के बाद तीनों जारंग चौर स्थित बंद पड़ी चिमनी की झाड़ी में छिप गया। रिंकू देवी के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.