Muzaffarpur News: महिला ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। सिवाइपट्टी थाने की गंगवार निवासी निभा कुमारी ने शुक्रवार को दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। इसमें पति सोनू कुमार, सास रानी देवी, ससुर बच्चेलाल राय व ननद सहित पांच लोगों को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपितों द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है। मायके से दहेज में 10 लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.