मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बाजार समिति के सामने स्थित तिरहुत कॉलोनी में बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी (76) के घर से चोरी गए मोबाइल से एक लाख 24 हजार रुपये पूर्वी चंपारण के दंपती के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इस संबंध में महिला के पुत्र मुकेश कुमार ने अहियापुर थाने में रविवार को एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना के नरकटिया गांव के राहुल कुमार मिश्र व उसकी पत्नी साक्षी राज मिश्रा को आरोपित बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...